unnao

लोकई खेडा में दबंगो ने घर पर चढाई कर महिलाओं समेत तीन को किया जख्मी
उन्नाव। थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के गांव शादीपुर के मजरा लोकई खेडा में दबंगो ने घर पर चढाई कर महिलाओं समेत तीन को घायल करने के बाद गृहस्वामिनी के गले में पडी सोने की चेन छीनकर भाग गये। पीडित परिवार जब घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहंुचा तो थाना पुलिस ने पीडित परिवार की प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय मामले को हलका करते हुए घटना एन सी आर में तरमीम कर दी। 
     उल्लेखलीय हो कि नौ फरवरी को थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के गांव शादीपुर के मजरा लोकई खेडा में गांव के ही दबंग अनीस पुत्र नसीब, हनीफ पुत्र रसीद, फिरोज पुत्र रज्जाक व आशीष पुत्र अनीस सफीक पुत्र नत्था के घर पर चढाई कर महिलाओं में फातिमा पत्नी सफीक, मेहरून पत्नी नफीस, सलमान वाइदी पत्नी सफीक, जरीना पुत्री सफीक व नफीस पुत्र सफीक को घायल करने के बाद गृहस्वामिनी के गले में पडी सोने की चेन छीनकर भाग गये। घटना को लेकर परिजन जब थाने पहंुचे तो दबंगों के प्रभाव में आकर थाना पुलिस ने मामले को एन सी आर में तब्दील कर पीडित पक्ष को चलता कर दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।