Unnao news

पर्यावाण को संरक्षित रखने पर दिया गया जोर



उन्नाव 12 फरवरी 2020 (सू०वि०) मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में स्थानीय पन्नालाल हाॅल में जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्लास्टिक अपशिष्ट कन्स्ट्रक्शन एवं डिमालिशन वेस्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट तथा ई-वेस्ट प्रबन्धन पर चर्चा की गयी, जिसमें प्रमुख रूप से डीएफओ को निर्देश दिये गये कि पर्यावरणीय समिति को बृहद स्तर पर संचालित किया जाये। उन्होंने कहा पौध रोपण को जनपद में अधिक से अधिक लगवाये जाने की कार्यवाही की जाये 2019-20 में कराये गये वृक्षा रोपण की थर्ड पार्टी मानीटरिंग सम्बन्धित विभागों को चिन्हित कर ग्राम सभाओं का दायित्व निर्धारित किया जाये। वृक्षा रोपण की वर्तमान स्थिति में जांच कर प्रभावित पौधों को बदलने का कार्य किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि चिकित्सालयों द्वारा जनित जैव चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण/उपचार हेतु काॅमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेण्ट डिस्पोजन फैसिलिटी को नियमित रूप से संचालित किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग तथा प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित हाॅटमिक्स प्लाण्ट, वायु प्रदूषण नियन्त्रण व्यवस्था को सुदृण किया जाये और समय समय पर निरीक्षण भी किया जाता रहे। इसी के क्रम में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये गये कि खुले में कूड़ा न जलवाया जाये। यदि ऐसा कोई करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये। नगर में पाॅलीथीन न प्रयोग पर कड़ायी से पालन कराया जाये। इसके अतिरिक्त नगरीय ठोस, प्लास्टिक अपशिष्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0 के0 रावत, उप सम्भागीय अधिकारी वन श्री आर एन चैधरी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियन्त्रण श्री विमल कुमार, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित पूर्ति, उद्यान, उद्योग, पंचायत, नगर विकास आदि विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।